Rampur News: प्राचीन परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे प्रधानमंत्री: मोहनलाल
रामपुर, सितम्बर 24 -- Rampur News: रामपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मोहनलाल सैनी ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथिक और योग से संबंधित लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों की जानकारी ली। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहन कुमार ने बुके भेंटकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहनलाल सैनी ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्राचीन परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। भारत को विकसित बनाने के लिए सभी चिकित्सा पद्धतियों और विधाओं को साथ लेकर चलना ही हमारा संकल्प है。 यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.