रामपुर, अगस्त 22 -- Rampur News: पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान के परिवार पर घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूर्व बार अध्यक्ष अपने भाई, बेटे और दो भतीजों के साथ प्रधान के घर पहुंचा और वहां मौजूद प्रधान के छोटे भाई के साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों के हाथों में धारदार हथियार थे और जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली क्षेत्र के मुकरमपुर गांव निवासी नवाज शरीफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह गांव निवासी शकील अहमद अपने भाई सलीम अहमद, बेटे हमजा और भतीजों अरवाज व अयान के साथ उसके घर पहुंचा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर परिवार पर हमला आरोप है कि सभी ने उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी। बचने के लिए नवाज घर के एक कमरे में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया।...