रामपुर, सितम्बर 23 -- Rampur News: शाहबाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक शाहबाद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान, पंचायत सहायकों और सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। मंगलवार को खंड विकास अधिकारी धीरेन्द्रपाल सिंह चौहान ने ब्लॉक प्रमुख पति एवं पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर की मौजूदगी में दस ग्राम प्रधानों, ग्यारह पंचायत सहायकों और सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खंड विकास अधिकारी ने कर्मचारियों से जिम्मेदारी और लगन के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी सुरेश कुमार सिंह, सचिव आदि साकिब, अवधेश कुमार, रोहित राव, उमेश गौतम और कुनाल चौधरी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: रानूखेडा अमृत सरोवर पर चला विशेष सफाई अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...