Rampur News: प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
रामपुर, जुलाई 12 -- Rampur News: पटवाई। कस्बा राजकीय इण्टर कॉलेज में शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य तरुण कुमार वार्ष्णेय ने लगातार बढ़ती जनसंख्या के कारण प्राकृतिक संसाधनों, शिक्षा और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक योगेन्द्र कुमार, अमित अग्रवाल, राकेश कुमार व विशेष कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में प्रतियोगिता विजयी छात्र-छात्राओं लव कुमार, जोनू, रवि कुमार, शगुन यादव,व वैभव तिवारी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: विश्व जनसंख्या दिवस पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- विश्व जनसंख्या दिवस पर हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.