रामपुर, नवम्बर 1 -- Rampur News: मिलक में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर निबंध, सामान्य ज्ञान, क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो-खो, कंप्यूटर, संगीत, चित्रकला और तैराकी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार माहेश्वरी, प्रबंधक सुरेंद्र चंद्र गंगवार, कोषाध्यक्ष अवधेश और प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता मोहित सिंह ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। डॉ. माहेश्वरी ने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Khagaria News: डी...