Rampur News: प्रजापति महासंघ ने मिलक विधानसभा कार्यकारिणी का किया गठन
रामपुर, अगस्त 17 -- Rampur News: शाहबाद। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ की ओर से रविवार को शाहबाद में 38 मिलक विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में संगठन को विधानसभा से लेकर गांव स्तर तक मजबूत करने और समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। बिलारी बस अड्डे स्थित केपी होटल में हुई बैठक में राष्ट्रीय महासचिव सुरेश बहादुर प्रजापति ने कार्यकारिणी की घोषणा की। तेजपाल प्रजापति को विधानसभा अध्यक्ष, रमेश कुमार प्रजापति को उपाध्यक्ष, राम कुमार प्रजापति को कोषाध्यक्ष और देवेंद्र कुमार गोटा को महासचिव बनाया गया। पन्नालाल प्रजापति और हरिकिशोर प्रजापति को संरक्षक नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय महासचिव सुरेश बहादुर ने कहा कि संगठन का विस्तार ब्लॉक और ग्रामसभा स्तर तक किया जाएगा। जिलाध्यक्ष प्रेमराज प्रजापति ने जिले की पांचों विधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.