रामपुर, अक्टूबर 22 -- Rampur News: रामपुर। केमरी थाना क्षेत्र की भवरंका चौकी इलाके में पैसों के लेनदेन को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक पक्ष के सुनारखेड़ा गांव निवासी राजेश, नरखेड़ा निवासी घनश्याम और दूसरे पक्ष के सुखोरा गांव निवासी रतिपाल का आपस में कुछ पैसों का लेनदेन का मामला था। बुधवार को यह लोग पैसों की बात को लेकर गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...