Rampur News: पेड़ के विवाद में पाटल मारकर किया घायल, केस
रामपुर, जुलाई 6 -- Rampur News: मिलकखानम। क्षेत्र के गांव सकटपुरा निवासी हरमीक सिह ने थान में तहरीर देकर बताया कि सोमवार के करीब दस बजे वह अपने खेत पर गया था। बताया कि मेरे पड़ासी ने मेरा ही पेड़ काट कर अपने खेत में ले गए। विरोध किया तो वह अपने घर आ गए। दोपहर जब हम अपने घर आए तब तीन लोगों ने अपने घर के रास्ते में आकर घेर लिया और पुत्र अर्शदीप के सिर पर नरेन्द्र पाल ने पाटल मार कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मेडीकल के आधार पर ममला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गयी है। उधर कमल जीत कौर ने थाने मे तहरीर देकर बताया कि उसके तहेरे ससुर हरमीक सिंह ने उनके परिवार वालों के साथ मारपीट कर उसे घायल करने की तहरीर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.