Rampur News: पूरी मजबूती से छात्रों और उनके परिवारों के साथ खड़ी सपा:अखिलेश यादव
रामपुर, जुलाई 19 -- Rampur News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जौहर यूनिवर्सिटी के बचाव में खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर छात्रों, अभिभावकों और समर्थकों के नाम संदेश जारी कर कहा कि समाजवादी पार्टी जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने की मुहिम में पूरी मजबूती से छात्रों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। उनका यह संदेश रामपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से जौहर यूनिवर्सिटी को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि यदि विश्वविद्यालय से संबंधित कोई कागजी या प्रशासनिक कमी है तो उसे नियमानुसार पूरा कराया जाना चाहिए, लेकिन किसी भी स्थिति में छात्रों के भविष्य पर संकट नहीं आना चाहिए। उनका कहना था कि विश्वविद्यालय में बड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.