Rampur News: पुलिस लाइन में एसपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं
रामपुर, सितम्बर 25 -- Rampur News: रामपुर। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की वर्दी, अनुशासन एवं परेड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, रीडिंग रूम (लाइब्रेरी), कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, म्यूजियम, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय और परिवहन शाखा समेत अन्य शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने ओआर (ऑर्डरली रूम) का आयोजन कर पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत एवं सेवा संबंधी समस्याओं को सुना। इस दौरान प्राप्त प्रार्थना-पत्रों और लंबित प्रकरणों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.