Rampur News: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार,साथी फरार
रामपुर, सितम्बर 14 -- Rampur News: भोट थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी की गंज थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लग गई। जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए है। थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि रफत धर्मकाटा से चाकू चौक को जाने वाले रास्ते पर एक बाइक से दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी थीं। पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग में मोबीन पुत्र नब्बू निवासी खण्डिया थाना अजीमनगर हाल निवासी नई बस्ती थाना गंज घायल हुआ है। जबकि,रिजबान पुत्र जहूर निवासी जूठिया थाना शहजादनगर हाल निवासी मौ. गुजरटोला थाना गंज मौके से फरार हो गया। इसको पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.