रामपुर, अगस्त 6 -- Rampur News: सैदनगर, सवाददाता। अजीमनगर पुलिस की बुधवार देर रात गोकशो से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोकश को गोली लगी तो वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। जबकि उसके तीन साथी रात का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने घायल गोकश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। मामला थाना क्षेत्र के खेमपुर इमरती के जंगल का है। देर रात पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली इमरती शादीनगर मजार के पास कुछ लोग गोवंशीय पशु को काटने की फिराक में है। गोकशी हो जाने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। चंद मिनट के अंदर प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद गोकशों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस से घिरता देख आरोपी पुलिस पर फा...