Rampur News: पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया
रामपुर, अक्टूबर 12 -- Rampur News: शहजादनगर थाना पुलिस ने रविवार को अलग-अलग मामलों में वांछित दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, दबका गांव निवासी मारूफ के खिलाफ मारपीट के मामले में न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। रविवार को दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, ककरौआ गांव निवासी अर्जुन के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर दोनों को न्यायालय में पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.