Rampur News: पुलिस अधिकारियों ने किया पौधरोपण, लगाए 11400 पौधे
रामपुर, जुलाई 13 -- Rampur News: रामपुर। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के साथ रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में वृहद पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत 11400 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बताया गया कि हरियाली बढ़ाएं पर्यावरण बचाएं, आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारें। वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि जल संरक्षण, स्वच्छ वायु एवं जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर सीओ के अलावा समस्त रिजर्व फोर्स, पीएमएस स्कूल के बच्चों व पुलिस परिवारजनों के बच्चों द्वारा भी पौधारोपण किया गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: थानों और पुलिस कार्यालयों में पौधारोपण, संरक्षण का संकल्प एसपी द्वारा बच्चों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.