रामपुर, अक्टूबर 19 -- Rampur News: शहजादनगर थाना क्षेत्र के पटना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटना गांव निवासी राम सिंह के अनुसार नौ अक्तूबर की रात उनका छोटा भाई उमेश घर के दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान गांव के रवि, संजीव, नन्हे और अजय वहां पहुंच गए। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते चारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से उमेश पर हमला कर दिया। मारपीट में उमेश के सिर में काफी चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। आरोप है कि हमलावर जाते समय उमेश को जान से मारन...