Rampur News: पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट में चार पर केस दर्ज
रामपुर, नवम्बर 9 -- Rampur News: रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र के जिबाई कदीम गांव में दीपावली की रात पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगों ने घर के दरवाजे पर पहुंचकर गुड्डू और उसके चाचा जसवंत पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया। गुड्डू के चाचा के सिर पांच टांके आए हैं, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी पटवाई पवन शर्मा ने बताया कि दीपावली की रात यानी रविवार रात्रि करीब 11 बजे गुड्डू ने थाने पहुंचकर तहरीर दी थी। उसने आरोप लगाया कि गांव के ही अजय, कल्लू, संजय और राकेश पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर के दरवाजे पर पहुंच गए। वहां आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। गुड्डू के मुताबिक, चारों लोगों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। गुड्डू की पिटाई होते देखकर उसके च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.