Rampur News: पुरानी रंजिश के चलते हुआ विवाद,छह नामजद समेत 40 अज्ञात पर केस
रामपुर, अक्टूबर 1 -- Rampur News: रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बाबादीप सिंह नगर निवासी नितिन गुप्ता 27 सितंबर की रात करीब 10 बजे नन्हेलाल की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान कमरान भी वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश के चलते विवाद करने लगा। आरोप है कि समझाने पर गाली-गलौज शुरू कर दी गई। इसके बाद नितिन ने अपने छोटे भाई आशु गुप्ता को बुलाया। कमरान ने भी अपने साथ अरमान समेत करीब 40 लड़कों को बुला लिया। आरोप लगाया गया है कि पवन सिंह और मनप्रीत सिंह समेत कुछ लोगों ने डंडों से मारपीट की। नितिन ने आदित्य और बृजेश को भी पीटा। अब पुलिस ने कमरान,अरमान,रिम्पी,रेहान,पवन सिंह,मनप्रीत और 40 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.