Rampur News: पुताई करते समय हुआ बड़ा हादसा, झूले से गिरकर युवक की गई जान
रामपुर, अक्टूबर 29 -- Rampur News: गुरुवार सुबह केमरी क्षेत्र के रामनगरिया गांव में पुताई का काम कर रहे एक युवक की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। रस्सी के झूले पर काम करते समय अचानक रस्सी टूट गई, जिससे वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रहसेना गांव निवासी रतनलाल का बेटा मिथुन (30) था। वह गुरुवार को रामनगरिया में सोहनलाल के मकान की पुताई करने आया था। वह दूसरी मंजिल पर रस्सी के झूले की मदद से काम कर रहा था। तभी झूले की रस्सी अचानक टूट गई और मिथुन नीचे आ गिरा।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूरों और परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मिथुन की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में पत्नी और तीन छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.