रामपुर, जुलाई 13 -- Rampur News: रामपुर। पुणे सिटी से साइबर ठगी का पैसा रामपुर की एक बैंक शाखा में आया। खाता धारक सिविल लाइंस क्षेत्र का निकला,जिसके बाद पुलिस ने दो नामजद समेत उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में साइबर ठगी की रकम का लेनदेन करने के आरोप में पुलिस ने दो नामजद समेत अज्ञात पर केस दर्ज किया है।राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल से प्राप्त डेटा और वित्तीय ट्रेल की तकनीकी जांच के बाद रामपुर में भी कई खातों की जानकारी सामने आ रही है।इसी क्रम में एक मामले की जांच उपनिरीक्षक राहुल चौधरी द्वारा की गई,जिसमें सामने आया कि पंजाब एंड सिंध बैंक के खाते का इस्तेमाल डिजिटल अरेस्ट और विभिन्न ऑनलाइन स्कीमों के नाम पर मासूम लोगों से ठगे गए रुपयों को ठिकाने लगाने के लिए किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- Morad...