Rampur News: पीडीए को मजबूत करने पर जोर, वोट की ताकत पहचानने की अपील
रामपुर, जुलाई 4 -- Rampur News: सैफनी/शाहबाद। समाजवादी पार्टी की ओर से शनिवार को गांव कूप में पीडीए को मजबूत करने के लिए बैठक आयोजित की गई। प्रदेश सचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह सागर ने दलित समाज से अपने वोट की ताकत पहचानकर उसका सही इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने डॉ. आंबेडकर के संवैधानिक योगदान का उल्लेख करते हुए सरकार पर किसान, मजदूर, व्यापारी और युवाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया तथा पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए। बैठक में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट जितेंद्र बाबू सागर, एडवोकेट हिमांशु सागर, युवजन सभा के प्रदेश सचिव जगदीश पाल समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.