Rampur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
रामपुर, जुलाई 28 -- Rampur News: केमरी। भांजे की बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे बरेली क्षेत्र के युवक की सोमवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बरेली जिले के गांव आनंदपुर निवासी राजेश (25) सोमवार को अपनी बहन के घर थाना क्षेत्र के गांव म्यूड़ी में आयोजित भांजे की बर्थडे पार्टी में गया था। रात करीब 10 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम खानपुर पहुंचने पर सामने से आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। बीच सड़क पर हादसा देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिजन राजेश को उपचार के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.