Rampur News: पालिका अध्यक्ष ने दिव्यांग बच्चों को भेंट किया ई-रिक्शा
रामपुर, जुलाई 24 -- Rampur News: बिलासपुर। पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल ने अपने जन्मदिवस पर समाजसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने तामझाम और फिजूलखर्च से दूर रहकर डाम कालोनी स्थित अथर्व डे केयर एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के विशेष दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने दिव्यांग बच्चों के स्कूल आने-जाने के लिए एक ई-रिक्शा उपहार स्वरूप भेंट किया। इस मौके पर आरएसएस की विभाग संयोजिका व भारत विकास परिषद की निवेदिता मित्तल, सेंटर प्राचार्या प्रियंका चौबे, कोऑर्डिनेटर महक सिन्हा, स्पेशल एजुकेटर रेणु भटनागर व युग सिन्हा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.