रामपुर, जुलाई 11 -- Rampur News: मसवासी। जंगल में खेत से निकला तेंदुआ खनन की डनलप गाड़ी के नीचे चल रहे नगर के मोहल्ला भूबरा निवासी महेश कुमार के पालतू कुत्ते को जबड़े में दबाकर उठा ले गया। माजरा देख ग्रामीणों की घिग्घी बंध गई। गांव पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी लोगों को दी। सूचना से लोगों में दहशत फैल गई। गौरतलब हो कि बीते 24 जून को क्षेत्र के गांव बेलवाड़ा के जंगल में तेंदुआ दिखा था। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुई थी। गांव निवासी अधिवक्ता सरदार दलजीत सिंह राणा ने तेंदुए को दो शावकों के साथ देखे जाने का भी दावा किया है। डीएफओ प्रणव जैन ने भी मौका-मुआयना कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। जिसके बाद पिंजरा भी लगाया गया लेकिन एक पखवाड़े बाद भी पिंजरा खाली है। वन विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी अभी तक तेंदुआ प...