रामपुर, अक्टूबर 23 -- Rampur News: रामपुर। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान बेचने के लिए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले विपणन विभाग किसानों का डाटा खसरा से लेता था, लेकिन अब फार्मर रजिस्ट्री में क्रॉप सर्वे के आधार पर डाटा लिया जा रहा है। इससे संबंधित जानकारी में अंतर होने पर किसानों को दिक्कतें आ रही हैं। परेशान किसान अपनी समस्या लेकर डीडी कृषि कार्यालय भी पहुंचे। जिले में विपणन विभाग की ओर से 129 केंद्रों पर धान खरीद की जा रही है। किसान इन केंद्रों पर अपनी उपज बेचने पहुंच रहे हैं, लेकिन फार्मर रजिस्ट्री और क्रॉप सर्वे से जुड़ी दिक्कतें उनकी परेशानी बढ़ा रही हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: जिले में 37 क्रय केंद्र पर एक नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद पहले राजस्व अभिलेखों में द...