रामपुर, अक्टूबर 27 -- प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण Rampur News: जनगणना कार्य को सुचारु, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आनंद कुमार सिंह, प्रभारी अधिकारी जनगणना एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. पुष्पेंद्र पटेल तथा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला जनगणना अधिकारी ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश और प्रदेश की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा संसाधनों के उचित वितरण का आधार बनते हैं। जनगणना की सफलता प्रगणकों और सुपरवाइजरों की जिम्मेदारी, निष्...