Rampur News: पदोन्नति की मांग को लेकर 30 नवंबर से बीएसए कार्यालय पर धरना देंगे शिक्षक
रामपुर, नवम्बर 29 -- Rampur News: एक दशक से लंबित शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने की मांग को लेकर शिक्षक हित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 30 नवंबर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह निर्णय शनिवार की रात आयोजित गूगल मीट में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में 50 से अधिक शिक्षक और पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। गूगल मीट में विभिन्न शिक्षक संगठनों के जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री और ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों ने पदोन्नति में हो रही देरी पर अपने विचार रखे। सभी ने कहा कि जब सरकार पदोन्नति करना चाहती है तो अधिकारी प्रक्रिया में विलंब क्यों कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Firozabad News: शिक्षक नेताओं ने की पारदर्शिता बनाने की मांग अब इस देरी को बर्दाश्त नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.