रामपुर, अक्टूबर 10 -- Rampur News: सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने और पत्नी व बच्चों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  बाबा दीप सिंह नगर निवासी राहुल बाबू के पड़ोस में रहने वाले शिवन दिवाकर उर्फ लक्की के खिलाफ वर्ष 2024 में उनकी पत्नी की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया था और मुकदमे में सुनवाई चल रही है। आरोप है कि जेल से छूटने के बाद आरोपी उनकी पत्नी को लगातार डराने-धमकाने लगा और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर पत्नी और बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि डर के कारण परिवार को अपना पुराना मकान छोड़कर द...