रामपुर, जुलाई 14 -- Rampur News: सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में पति की गैर मौजूदगी में विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस का ही युवक पीड़िता पर काफी समय से बुरी नजर रखता था। देर रात दोस्त की मदद से आरोपी ने विवाहिता के साथ दुस्साहस किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला थाना क्षेत्र के गांव से जुड़ा हुआ है। गांव निवासी एक विवाहिता का आरोप है वह अपने घर पर अकेली थी। जबकि उसका पति काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। आरोप था पड़ोस का ही एक युवक उसके ऊपर गंदी नजर रखता था। रविवार की देर रात विवाहिता अपने घर में अकेला सो रही थी। इस दौरान आरोपी युवक अपने दोस्त के साथ घर में आ गया। दोस्त को दरवाजे पर खड़ा करने के बाद आरोपी विवाहिता के कमरे में घुस आया और जबरदस्ती करने लगा। आरोपी ने ...