Rampur News: पटवाई में मारपीट के मामले में चार पर केस दर्ज
रामपुर, अगस्त 31 -- Rampur News: थाना क्षेत्र के लदौरा गांव निवासी सतीश ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त को शाम करीब 5 बजे वह सिद्ध बाबा मढ़ी की ओर से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही महबूब, कलुआ,सरताज, व उमर निवासी ग्राम रायपुर ने उसे रोक लिया आरोप है कि सभी लोगों ने बरसात का पानी खेत में निकालने की बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और लात-घूसों से मारपीट की। मारपीट में पीड़ित की जेब में रखा टेक्नो कंपनी का मोबाइल फोन टूट गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। पीड़ित का आरोप है कि जाते-जाते आरोपितनो ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.