Rampur News: पटवाई में दुकानदार के साथ मारपीट में चार पर केस दर्ज
रामपुर, सितम्बर 26 -- Rampur News: पटवाई थाना क्षेत्र के मथुरापुर खुर्द गांव निवासी धर्मपाल पुत्र काशीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 सितंबर की शाम वह अपनी दुकान पर मौजूद था। दुकान बंद करते समय पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कृष्णपाल, सुरेन्द्र उर्फ लाला, पुष्पा और कृष्णपाल की मां ने एकराय होकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों में शामिल कृष्णपाल के पास नाजायज हथियार भी मौजूद थे। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पीड़ित को बचाया। अब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.