रामपुर, अगस्त 5 -- Rampur News: स्वार। क्षेत्र के गांव पैगंबरपुर में मंगलवार को तुरैहा मछुआ समाज की बैठक का आयोजन किशन लाल तुरैहा के आवास पर किया गया। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव, समाज की राजनीतिक भागीदारी और शिक्षा के प्रसार जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए समाज के जिलाध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। समाज से जुड़े सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर समाज का प्रतिनिधित्व मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े समाज के जनप्रतिनिधियों को अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में मजबूती के साथ चुनाव लड़ना चाहिए, ताकि समाज को उसकी आबादी के अनुरूप राजनीतिक भागीदारी मिल सके। यह भी पढ़ें- Chapra News: घोड़ापरास और जंगली ...