रामपुर, अगस्त 18 -- Rampur News: सैदनगर। जटपुरा पंचायत घर मारपीट में प्रधान समेत 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। बैठक के दौरान पंचायत सहायक और प्रधान गुट में बवाल हो गया था। मारपीट का वीडियो वायरल होते ही पंचायत सहायक समेत 6 लोगों के खिलाफ उसी दिन मुकदमा दर्ज हुआ था। जबकि अब प्रधान पक्ष के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव का था। पंचायत घर में 8 दिन पूर्व पंचायत सचिव की मौजूदगी में बैठक हो रही थी। बैठक के दौरान ग्राम प्रधान मोहम्मद उस्मान और पंचायत सहायक के बीच विवाद हो गया। मामले नें तूल पकड़ा तो गाली गलौज होने लगी। मामला बड़ता देख दोनों पक्ष के लोग मौके पर आ गए और हंगामा करने लगे। धक्का मुक्की के बाद दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक पंचायत घर के अंदर लात घुसे और कुर्सियां चलती र...