Rampur News: पंचम दिन मां स्कंदमाता की आराधना, भजन-कीर्तन से गूंजे मंदिर
रामपुर, अक्टूबर 15 -- Rampur News: रामपुर। शारदीय नवरात्र के पंचम दिन गुरुवार को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने विधि-विधान से मां की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में घंटे-घड़ियालों की गूंज और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालुओं ने मां को पुष्प, फल और प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कई स्थानों पर महिलाओं और पुरुषों ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन कर मां की महिमा का गुणगान किया। भक्तों ने भक्ति गीतों के माध्यम से मां को रिझाया और देर तक पूजा-अर्चना में लीन रहे। मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.