Rampur News: पंखे के कुंडे से लटकी मिली युवती, परिजनों में कोहराम
रामपुर, सितम्बर 3 -- Rampur News: टांडा थाना क्षेत्र के गांव केशों नंगली में बुधवार को घर के अंदर युवती के पंखे के कुंडे से लटकती हुई मिलने पर परिजनों में खलबली मच गई। परिजन आनन फानन में एम्बुलेंस से सीएचसी लाये यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। युवती की दो माह बाद शादी होनी थी। थाना क्षेत्र के गांव केशों नंगली में बाइस वर्षीय युवती द्वारा घर के अंदर पंखे से लटकने का मामला सामने आया है। बुधवार को दोपहर में युवती के परिजनों ने उसे घर के अंदर पंखे के कुंदे से लटकते हुए देखा तो उनके होश उड़ गए परिजन आनन फानन में युवती को सीएचसी ले आये यहां चिकित्सक को दिखाया तो चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.