Rampur News: नौवें श्री कृष्णा छठी महोत्सव की तैयारियां शुरू, भूमि पूजन के साथ हुआ शुभारंभ
रामपुर, अगस्त 31 -- Rampur News: ज्वाला नगर स्थित श्री आदर्श रामलीला मैदान में होने वाले 19वें श्री कृष्णा छठी महोत्सव की तैयारियां भव्य रूप से शुरू हो गई हैं। रविवार को प्रस्तावित आयोजन स्थल पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। भगवान गणेश के पूजन के साथ महोत्सव के निर्विघ्न एवं सफल आयोजन की कामना की गई। भूमि पूजन के उपरांत महाआरती हुई और उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। छठी महोत्सव समिति की ओर से यजमान पंडित अवधेश शर्मा ने सर्वप्रथम भगवान गणेश का पूजन संपन्न कराया। समिति की संरक्षक कल्पना सक्सेना ने बताया कि 6 से 13 सितंबर तक चलने वाले इस आठ दिवसीय महोत्सव की शुरुआत 6 सितंबर को ज्वाला नगर क्षेत्र में निकलने वाली भव्य पालकी व शोभायात्रा से होगी। यह भी पढ़ें- Rampur News: छह सितंबर से होगा श्री कृष्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.