Rampur News: नैनीताल हाईवे पर अनियंत्रित कार कैंटर से भिड़ी, दो युवकों की मौत
रामपुर, अक्टूबर 19 -- Rampur News: नैनीताल हाईवे पर सोमवार शाम खूंटाखेड़ा गांव के पास कार का अगला टायर फटने से भीषण हादसा हो गया। बेकाबू कार डिवाइडर पार कर हाईवे की दूसरी ओर पहुंच गई और सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक कार के अंदर फंस गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मुंडिया गांव निवासी अंकुर (24 वर्ष, पुत्र किशोरी लाल) सोमवार को गांव के ही अपने दोस्त प्रमोद कुमार (25 वर्ष, पुत्र रूपचंद्र) और एक अन्य दोस्त खूंटाखेड़ा निवासी आदर्श (21 वर्ष पुत्र जितेंद्र) के साथ किसी काम से बिलासपुर गया था। शाम को सभी कार से घर लौट रहे थे। करीब साढ़े छह बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.