Rampur News: नीलगाय की टक्कर से दो पुलिसकर्मी घायल
रामपुर, सितम्बर 23 -- Rampur News: अजीमनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात अचानक आया नीलगाय का झुंड पुलिसकर्मी की बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। देर रात को दोनों पुलिस कर्मियों को अस्पताल ले जाया गया है। हादसा अजीमनगर थाना क्षेत्र के खेमपुर कोसी बांध के पास का है। सोमवार रात करीब 12 बजे अजीमनगर पुलिस दो बाइक से रात्रि गश्त कर रही थी। एक बाइक पर उप निरीक्षक सुग्रीब सिंह अपने हमराही के साथ थे। जबकि दूसरी बाइक पर पुलिस कर्मी मनित चौधरी और अंकुश चौधरी थे। जैसे ही पुलिसकर्मी खेमपुर कोसी बांध से ईदगाह की ओर मुड़े तो अचानक नीलगाय का झुंड उनकी गाड़ी के आगे आ गया। अचानक आए झुंड से बाइक टकरा कर सड़क किनारे गहरे गड्डे में गिर गई। हादसे में दोनों पुलिसकर्मी मनित चौधरी और अंकुश चौधरी घायल होकर बाइक के नीचे दब गए। दूसरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.