रामपुर, नवम्बर 4 -- Rampur News: रामपुर। परिषदीय विद्यालय की महिला शिक्षक के खिलाफ विभागीय जांच में खामियां मिलने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बेसिक शिक्षा विभाग को कड़ी नसीहत दी है। न्यायालय ने महिला शिक्षक शुभि श्रोत्रिय को जारी आरोप पत्र निरस्त कर दिया है। साथ ही बिलासपुर के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अशोक कुमार को सेवा नियमों और अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिलाने पर विचार करने को कहा है। कोर्ट ने उन्हें ऐसे कार्यालय से संबद्ध करने का सुझाव भी दिया है, जहां विभागीय जांच का व्यावहारिक अनुभव मिल सके। बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि हाई कोर्ट का आदेश प्राप्त हुआ है और उसका अवलोकन किया जा रहा है। इसके बाद संबंधित शिक्षक को दूसरा आरोप पत्र जारी किया जाएगा। बीईओ के प्रशिक्षण संबंधी सुझाव पर भी उचित निर्णय लिया जाएगा।

हिंदी हिन्द...