Rampur News: निर्वाचन संबंधी बैठक में गैरहाजिर 9 सुपरवाइजरों को कारण बताओ नोटिस जारी
रामपुर, अक्टूबर 26 -- Rampur News: निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नहीं होने पर उप जिलाधिकारी ने 9 सुपरवाइजरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के लिए बैठक बुलाई गई थी। नोटिस के अनुसार बैठक में संबंधित सुपरवाइजर शामिल नहीं हुए। इसे निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में शिथिलता मानते हुए उप जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई है। नोटिस में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए संबंधित सुपरवाइजरों को स्वयं उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- आगरा MLC चुनाव में लापरवाही बरतने वाले 6 अधिकारी सस्पेंड, चुनाव आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.