Rampur News: निर्माणाधीन मकान में फंदे पर लटका मिला युवक
रामपुर, सितम्बर 1 -- Rampur News: रामपुर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के ज्वालानगर स्थित साईं विहार कॉलोनी में मंगलवार सुबह निर्माणाधीन मकान में एक युवक फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब आठ बजे कुछ मजदूर निर्माणाधीन मकान में काम करने पहुंचे। काफी देर तक गेट खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। मजदूरों ने मकान मालकिन पूजा को सूचना दी। उनके पहुंचने पर भी गेट नहीं खुला। इसके बाद बाहर सीढ़ी लगाकर किसी तरह मकान के अंदर प्रवेश किया गया। अंदर एक युवक फंदे पर लटका मिला। मजदूरों की मदद से उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.