रामपुर, अगस्त 18 -- Rampur News: रामपुर। यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ब्लैक फिल्म, शीट बैल्ट, हूटर/सायरन, बिना हेलमेट आदि की चैकिंग करते हुए बिना शीट बैल्ट लगाकर वाहन चलाते पाये जाने पर 11 वाहनों, शीशो पर ब्लैक फिल्म लगाकर वाहन चलाते पाये जाने पर तीन वाहनों एवं बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाते पाये जाने पर 78 वाहनों के चालान किये। सीओ राजवीर सिंह परिहार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर प्रतिदिन अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का पालन नहीं करने पर चालान किए जा रहे है। इसके साथ ही चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...