Rampur News: निजी नर्सिंग होम में महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
रामपुर, जुलाई 7 -- Rampur News: रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में सोमवार शाम निजी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत पर गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के अंदर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया। स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल की ओटी और वार्ड सील कर दिया है। फिलहाल जांच जारी है। थाना गंज क्षेत्र के मोहल्ला तकिया निवासी मुबारक शाह खां ने अपनी बीवी सोनी को सोमवार को डिग्री कालेज रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया था। बताते हैं कि सोमवार शाम सोनी की तबियत अचानक खराब हो गई थी। आरोप है कि उपचार के दौरान डाक्टरों की लापरवाही के कारण उनकी बीवी की हालत लगातार बिगड़ती गई और कुछ ही देर बाद उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.