Rampur News: नाहल नदी पर 4.56 करोड़ से बनेगा पुल, 91.36 लाख जारी
रामपुर, सितम्बर 7 -- Rampur News: रामपुर। सरकार ने जनपद के लिए एक और पुल की सौगात दी है। नाहल नदी पर बनने वाले लघु सेतु के निर्माण पर चार करोड़ 56 लाख 80 हजार रुपये खर्च होंगे। जिसके लिए 91.36 लाख की धनराशि आवंटित की गई है। यह सेतु रामपुर-बड़ाखास-सिमरा-हरदुआ-हरदासपुर-नवदिया-सिर्रा-भैसोड़ी-धनेती पूर्वी मार्ग के किलोमीटर आठ पर बनाया जाएगा। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 91.36 लाख रुपये का आवंटन किया गया है। पुल के निर्माण से नदी और नालों के कारण प्रभावित ग्रामीण संपर्क मार्गों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। खासकर बरसात के दौरान आवागमन में आने वाली दिक्कतों को कम करने में इन पुलों की अहम भूमिका होगी। शासन ने स्पष्ट किया है कि निर्माण शुरू करने से पहले सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.