रामपुर, अगस्त 20 -- Rampur News: सैफनी। गुरुवार शाम नगर के पुरानी ईदगाह मोहल्ले में रास्ते की नाली से जलनिकास को लेकर सालिम हुसैन पक्ष और रऊफ के परिजनों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में सालिम हुसैन और उनकी पत्नी अफसाना घायल हो गए। दोनों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया है। बताया गया कि रऊफ पुत्र यूसुफ किसी काम से बाहर गया हुआ था। उसकी गैरमौजूदगी में नाली के जलनिकास को लेकर उसके परिजनों और सालिम हुसैन पक्ष के बीच विवाद हुआ। वहीं, दूसरे पक्ष की रऊफ की पत्नी ने भी पुलिस को तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मारपीट में उनके बच्चों को भी चोटें आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...