रामपुर, जुलाई 25 -- Rampur News: मिलक। खतौनी में नाम गलत हो जाने पर तहसील के चक्कर काट रहे किसान ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर लेखपाल पर नाम संशोधित के बदले पैसे मांगने का आरोप लगाया है। क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी किसान हरस्वरूप ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायती पत्र भेज कर लिखा कि गांव ने उसकी आराजी गाटा संख्या 412 और 401 स्थित है। खतोनी में पिता का नाम बिशन लाल की जगह विश्नू दर्ज है।जिसको संशोधित कराने के लिए वह तहसील के चक्कर काट रहा है। तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है मामले की जानकारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...