रामपुर, अगस्त 1 -- Rampur News: विकास भवन सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स, ऑपरेशन कायाकल्प, निपुण भारत मिशन, पीएम श्री और मध्याह्न भोजन योजना समेत विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। सीडीओ ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नामांकित शत-प्रतिशत बच्चों की फैमिली आईडी बनाने तथा बीडीओ को कायाकल्प के कार्य समयबद्ध पूरे कराने के सख्त निर्देश दिए। डीपीआरओ को प्राथमिक स्कूलों व शौचालयों में रोस्टर बनाकर सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के तहत अब तक 1,50,290 बच्चों का नामांकन हो चुका है और 1,28,858 अभिभावकों के खातों में डीबीटी राशि भेजी...