Rampur News: नामकरण संस्कार में आए मासूम की नाले में डूबकर मौत
रामपुर, अक्टूबर 25 -- Rampur News: रामपुर के मसवासी में रिश्तेदारी में नामकरण संस्कार में शामिल होने आए चार वर्षीय मासूम की खुले नाले में डूबकर मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना शनिवार शाम क्षेत्र के गांव करीमपुर में हुई। गांव निवासी अरुण कुमार के घर नामकरण संस्कार का कार्यक्रम था, जिसमें उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र के गांव दभौरा टांडा निवासी राकेश कुमार अपने बेटे अमित और चार वर्षीय पोते तन्नू के साथ आए थे। बताया गया कि खेलते समय तन्नू घर के पास स्थित खुले नाले में गिरकर डूब गया। काफी देर तक उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी है। गांव के मंदिर से बच्चे को तलाशने के लिए अनाउंसमेंट भी कराया गया। परिजन और ग्रामीण खोजबीन कर ही रहे थे कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.