Rampur News: नाबालिग ने बाइक से रौंदा, किशोर गंभीर रूप से घायल
रामपुर, जुलाई 5 -- Rampur News: बिलासपुर। बाइक दौड़ा रहे एक नाबालिग ने घर से पैदल निकले एक अन्य नाबालिग को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी इरफान का 11 वर्षीय बेटा अरहान अपने घर से पैदल कहीं जा रहा था। घर से जरा दूर हरी ड्रेस स्कूल के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल अरहान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घायल के पिता इरफान ने आरोप लगाया कि मोहल्ले का ही रहने वाला एक 12-13 साल का लड़का अक्सर तेज बाइक दौड़ाते हुए घूमता रहता है। वह उसे कई बार समझा चुके हैं, लेकिन वह नहीं मानता है। उनका बेटा अरहान घर से निकला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.