रामपुर, जुलाई 14 -- Rampur News: बिलासपुर। स्थानीय नगरवासियों की सजगता से सड़कों पर लावारिस हालत में भटक रही एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू कर पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया है। सोमवार की रात 12 बजे नगरीय इलाके में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की काफी देर से संदिग्ध और परेशान हालत में सड़कों पर भटक रही थी। स्थानीय नागरिकों की नजर जब उस पर पड़ी तो उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत उसे अपनी सुरक्षा में लिया और स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना देकर उसके सुपुर्द कर दिया। यह भी पढ़ें- Kashipur News: नाबालिग लापता पुलिस की शुरुआती पूछताछ में नाबालिग अपने घर का पता या परिजनों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाई। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया क...