Rampur News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में तीन पर रिपोर्ट
रामपुर, अगस्त 15 -- Rampur News: मिलक। नाबालिग के साथ दुष्कर्म और गर्भवती करने के आरोप में पुलिस ने तीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर है। उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर के कामकाज में मां का हाथ बंटाती है। आरोप लगाया कि करीब सात माह पूर्व उसकी बेटी जंगल से लकड़ियां लेने गई थी। गांव निवासी एक नाबालिग,साकिब और अयान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटनाक्रम को किसी को बताने पर तीनों ने जान से मारने की धमकी दी।आरोप लगाया कि कुछ समय बाद बेटी की तबीयत खराब रहने लगी, जिसको उन्होंने चिकित्सक से जांच कराने पर उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली। पुलिस ने एक नाबालिग और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं कोतवाल मान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.